स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अवॉर्ड‚ 2021

प्रश्न-14 दिसंबर‚ 2021 को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक में किसे प्रतिष्ठित एसजेएफआई पदक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है?
(a) कपिल देव
(b) सचिन तेंदुलकर
(c) सुनील गावस्कर
(d) राहुल द्रविड़
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर‚ 2021 को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) की वार्षिक आम बैठक गुवाहाटी‚ असम में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर को प्रतिष्ठित एसजेएफआई पदक प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • अन्य प्रदत्त पुरस्कार-
  • एसजेएफआई स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर‚ 2021- नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो)
  • एसजेएफआई (स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर‚ 2021- मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
  • एसजेएफआई टीम ऑफ द ईयर‚ 2021- भारतीय पुरुष हॉकी टीम
  • एसजेएफआई पैरा-एथलीट्स ऑफ द ईयर‚ 2021 (पुरुष)-सुमित अंतिल (जेवलिन थ्रो) तथा प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
  • एसजेएफआई पैराएथलीट्स ऑफ द ईयर‚ 2021 (महिला)-अवनि लेखरा (राइफल शूटर)
  • एसजेएफआई विशेष मान्यता पुरस्कार‚ 2021- ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू)

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/sunil-gavaskar-conferred-with-sjfi-medal/article37955770.ece