प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) मंगोलियाई सरकार ने स्पेसएक्स को लाइसेंस जारी किए हैं‚ जिससे कंपनी का निम्न कक्षा उपग्रहों का उपयोग करके इंटरनेट सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने की अनुमति प्राप्त हो गई है।
(ii) मंगोलिया में लाखों इंटरनेट उपयोगकर्ता स्पेसएक्स द्वारा संचालित उपग्रह संचार सेवा स्टारलिंक के माध्यम से हाईस्पीड कनेक्शन का उपयोग कर सकेंगे।
उपर्युक्त में कौन-सा कथन सत्य है।
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों (d) इसमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
स्पेसएक्स को मंगोलिया द्वारा लाइसेंस
- मंगोलिया ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सेटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु दो लाइसेंस प्रदान किया है।
- यद्यपि स्पेसएक्स ने अपनी स्टारलिंक उपग्रह संचार सेवा के माध्यम से वैश्विक इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
- ध्यातव्य है कि स्पेसएक्स और मंगोलियाई सरकार के पारस्परिक सहयोग से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट तक व्यापक पहुंच प्रदान करेगा।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
- मंगोलिया सरकार और स्पेसएक्स के बीच औपचारिक सहयोग फरवरी‚ 2023 में बार्सिलोना में प्रारंभ हुआ था।
- हाल ही में अमेरिका में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के दौरान एलन मस्क ने कहा कि वह भारत में स्टारलिंक उपग्रह सेवा लांच करने के इच्छुक हैं।
- यद्यपि विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है‚ जो भारतीय दूरसंचार रिलायंस जियो चलाते हैं।
लेखक-नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…