स्पिरिट ऑफ इंडिया रन

Spirit of India Run by Mr. Pat Farmer, an Ultra Marathon Runner from Australia

प्रश्न-हाल ही में आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन धावक पैट फार्मर का ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ रेस किस दिन शुरू हुआ?
(a) 24 जनवरी, 2016
(b) 26 जनवरी, 2016
(c) 25 जनवरी, 2016
(d) 27 जनवरी, 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी, 2016 को भारत के गणतंत्र दिवस और ऑस्ट्रेलिया दिवस के शुभ अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व शिक्षा, विज्ञान एवं प्रशिक्षण के संसदीय सचिव अल्ट्रा मैराथन धावक पैट फार्मर ने ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ रेस का शुभारंभ किया।
  • 24 जनवरी को 6 बजकर 15 मिनट पर कन्याकुमारी के गांधी मंडपम के सामने से शुरू 4600 किलोमीटर की दौड़ 64 दिन पश्चात 30 मार्च, 2016 को सम्पन्न होगी।
  • प्रतिदिन लगभग 70-80 किलोमीटर के औसत से दौड़ते हुए यह दौड़ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से होते हुए जम्मू तथा कश्मीर में समाप्त होगी।
  • फार्मर के ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाना, ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के लिए भारत को आवश्यक ‘अनुभव प्राप्ति’ के गंतव्य के रूप में पर्यटन और व्यक्तिगत संबंधों के लिए बढ़ावा देना और लड़कियों के शिक्षा के काम के लिए धन जुटाने में टूर ऑपरेटर समर्थन देना है।
  • उल्लेखनीय है कि फार्मर के ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ को इंडियन एसोसिएशन फॉर टूर ऑपरेटर (IATO), फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरा एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI), होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन समर्थन दे रहा है।
  • ध्यातव्य है कि फार्मर के नाम अनेक विश्व रिकार्ड है, जिन्होंने उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की दौड़ पूरी की है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135778
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45524
http://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/spirit-of-india-run-from-kanyakumari-on-january-26/article8146808.ece
http://www.sbs.com.au/yourlanguage/punjabi/en/content/aussie-patrick-farmer-run-kanyakumari-kashmir-raise-funds-girls-education-india