प्रश्न-स्नूकर विश्व कप 2015 का खिताब जीता है-
(a) भारत
(b) स्कॉटलैंड
(c) चीन ए
(d) चीन बी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 15-21 जून, 2015 के मध्य स्नूकर विश्वकप-2015 वूशी चीन में संपन्न हुआ।
- टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें शामिल हुईं, जिसमें प्रत्येक टीम से दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
- 21 जून, 2015 को फाइनल मैच में चीन ‘बी’ टीम के झोउ यूलोंग और यान बिगटाओ की जोड़ी ने स्कॉटलैंड के जॉन हिग्गिंस और स्टीफन मगुआयर की जोड़ी को 4-1 से पराजित कर विश्व कप खिताब जीता।
- भारत के आदित्य मेहता और पंकज आडवाणी की जोड़ी सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड से 4-3 हार गयी।
- प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 8 लाख अमेरिकी डॉलर थी विजेता को 2 लाख अमेरिकी डॉलर पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldsnooker.com/tournaments/world-cup-2015/
http://www.worldsnooker.com/china-win-snookers-world-cup/
http://www.bbc.com/sport/0/snooker/33214814
http://news.xinhuanet.com/english/2015-06/22/c_134345788.htm