‘स्टॉर्मफाइटर’स्वायत्त लड़ाकू विमान कार्यक्रम

प्रश्न – ‘स्टॉर्मफाइटर’ कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह कार्यक्रम ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स द्वारा शुरू किया गया है।
(b) इसका उद्देश्य आरएएफ को यूरोप की पहली छठी पीढ़ी की वायुसेना बनाना है।
(c) स्टॉर्मफाइटर विमान केवल मानव चालक द्वारा संचालित किए जाएंगे।
(d) ये विमान टाइफून, एफ-35 और भविष्य के टेम्पेस्ट विमानों के साथ अभियान संचालित करेंगे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 जुलाई, 2026 को ब्रिटेन के रक्षा तैयारी एवं उद्योग मंत्री ल्‍यू पोलार्ड ने रॉयल एयर फोर्स (RAF) ने भविष्य की हवाई युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘स्टॉर्मफाइटर’ (StormFighter) नामक एक नया स्वायत्त सहयोगी लड़ाकू विमान कार्यक्रम शुरू किया।
  • इसका उद्देश्य आरएएफ को यूरोप की पहली छठी पीढ़ी की वायुसेना के रूप में विकसित करना है।
  • उन्होंने बताया कि स्टॉर्मफाइटर के अंतर्गत ऐसे मानव रहित लड़ाकू विमान विकसित किए जाएंगे, जो चालकयुक्त लड़ाकू विमानों के साथ मिलकर अभियान संचालित कर सकें।
  • सहयोगी लड़ाकू विमान यानी Collaborative Combat Aircraft–CCA कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वायत्त तकनीक से संचालित मानव रहित विमान होते हैं।
  • इन्हें चालकयुक्त लड़ाकू विमानों के साथ नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जाता है।
  • ये निगरानी, लक्ष्य की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, शत्रु के वायु रक्षा तंत्र को निष्क्रिय करने और हमले जैसे कार्य कर सकते हैं।
  • स्टॉर्मफाइटर विमान आरएएफ के वर्तमान टाइफून और एफ-35 लड़ाकू विमानों तथा भविष्य के छठी पीढ़ी के टेम्पेस्ट विमान के साथ उड़ान भरेंगे।
  • स्टॉर्मफाइटर कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन की सरकार ने 300 मिलियन पाउंड के निवेश का प्रावधान किया है।
  • यह राशि सहयोगी लड़ाकू विमानों के विकास पर खर्च की जाएगी।
  • यह निवेश ब्रिटेन की व्यापक रक्षा निवेश योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अगले चार वर्षों में रक्षा क्षेत्र पर कुल 298 अरब पाउंड खर्च किए जाने हैं।
  • इसके अतिरिक्त ब्रिटेन ने ड्रोन और स्वायत्त रक्षा प्रणालियों के लिए 5 अरब पाउंड तथा इटली और जापान के साथ संचालित ग्लोबल कॉम्बैट एयर प्रोग्राम के लिए 8.6 अरब पाउंड के निवेश की व्यवस्था की है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thedefensenews.com/UK-Introduces-StormFighter-Autonomous-Collaborative-Combat-Aircraft-to-Support-Typhoon-F-35-and-Tempest