प्रश्न- हाल ही में किस भारतीय पर्यावरणविद् को प्रतिष्ठित ‘स्टॉकहोम वाटर प्राइज (Stockholm Water Prize)-2015 दिए जाने की घोषणा की गई?
(a) सुनीता नारायण
(b) राजेंद्र सिंह
(c) विदेश्वर पाठक
(d) अरुणा रॉय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 मार्च 2015 को भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह को प्रतिष्ठित ‘स्टॉकहोम वाटर प्राइज (Stockholm Water Prize)-2015 दिए जाने की घोषणा की गई।
- जल पुरुष (Water Man) के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले चौथे भारतीय होंगे।
- इनसे पूर्व यह पुरस्कार डॉ. माधव आत्मा राम चिताले (वर्ष 1993), सुनीता नारायण (वर्ष 2005) तथा डॉ. बिंदेश्वर पाठक (वर्ष 2009) को दिया जा चुका है।
- उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह को यह पुरस्कार 26 अगस्त, 2015 को विश्व जल सप्ताह के दौरान स्वीडन के राजा कार्ल 16 गुस्तफ (Carl XVI Gustaf), जो इस पुरस्कार के संरक्षक हैं, द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- पुरस्कार के रूप में राजेंद्र सिंह को 150,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि और विशेष रूप से तैयार मूर्ति प्रदान की जायेगी।
- उनको यह पुरस्कार उनके जल संरक्षण के अभिनव प्रयासों तथा ग्रामीण भारत में पानी की सुरक्षा में सुधार के लिए दिया जाएगा।
- ज्ञातव्य हो कि इस वैश्विक पुरस्कार को स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (Stockholm International waters Institute) द्वारा प्रति वर्ष 1991 से प्रदान किया जा रहा है।
- उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह वर्ष 2001 में समुदाय आधारित जल संघयन और जल प्रबंधन पर अपने काम के लिए प्रतिष्ठित ‘रेमन मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
- वर्तमान में राजेंद्र सिंह राजस्थान स्थित गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘तरुण भारत संघ’ के चेयरमैन हैं।
- इस बार विश्व जल सप्ताह का आयोजन 23 से 28 अगस्त तक किया जायेगा। इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले जल सप्ताह की विषय वस्तु ‘विकास के लिये जल’ (Water for Development) है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.siwi.org/prizes/stockholmwaterprize/laureates/2015-2/
http://www.bbc.com/news/science-environment-32002306
http://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/rajendra-singh-wins-stockholm-water-prize/article7019498.ece