स्टैंडर्ड साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी की आवश्यकता का परीक्षण हेतु समिति

प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने स्टैंडर्ड साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी की आवश्यकता का परीक्षण करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया?
(a) राजीव त्यागी
(b) अजय त्यागी
(c) पी. उमेश
(d) राहुल भटनागर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2020 में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने स्टैंडर्ड साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी की आवश्यकता का परीक्षण करने के लिए एक नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया।
  • इस पैनल की अध्यक्षता लायबिलिटी इंश्योरेंस के सलाहकार पी. उमेश करेंगे।
  • यह समिति निम्न विषयों पर कार्य करेगी-
  1. सूचना तथा साइबर सुरक्षा पर विभिन्न वैधानिक प्रावधानों को अध्ययन,
  2. साइबर स्पेश में लेन-देन के कानूनी पहलुओं से जुड़े मुद्दों का मूल्यांकन करना,
  3. विभिन्न साइबर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं का अध्ययन करना आदि।
  • यह पैनल 2 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट IRDAI को सौंपेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.irdai.gov.in/ADMINCMS/cms/frmOrders_Layout.aspx?page=PageNo4267