स्टेवी अवॉर्ड्स

प्रश्न-किसे 17वें वार्षिक स्टेवी अवॉर्ड्स में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट बिजनेस श्रेणी’ में ‘गोल्डन स्टेवी अवॉर्ड’ के विजेता के तौर पर नामित किया गया है?
(a) सीमा गुप्ता
(b) कैरी कॉफमैन
(c) जूलियाना याअू
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2020 में सीमा गुप्ता को 17वें वार्षिक स्टेवी अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट बिजनेस श्रेणी में गोल्डन स्टेवी अवॉर्ड के विजेता के तौर पर नामित किया गया।
  • वह विद्युत मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की निदेशक (संचालन) के पद पर आसीन हैं।
  • उन्हें 9 दिसंबर, 2020 को एक वर्चुअल सम्मान समारोह में यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
  • उन्हें इससे पहले 2017 में राष्ट्रपति द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में उत्कृष्ट महिला प्रबंधकों के लिए विशेष प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा मलेशिया में ITOMS-2018 सम्मेलन में उन्हें सर्वश्रेष्ठ योगदानकर्ता घोषित किया गया था।
  • स्टेवी अवॉर्ड्स
  • इसे विश्व का प्रमुख व्यावसायिक पुरस्कार माना जाता है।
  • कारोबार में महिलाओं के लिए स्टेवी अवॉर्ड्स के तहत महिला कार्यकारी अधिकारियों, उद्यगियों, कर्मचारियों और महिलाओं द्वारा संचालित वैश्विक कंपनियों को सम्मानित किया जाता है।

लेखक-पंकज पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.eqmagpro.com/mrs-seema-gupta-director-operations-powergrid-wins-gold-stevie-award-in-2020-stevie-awards-for-women-in-business/

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1664436