स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन-4.0

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आयुष मंत्रालय के सीसीआरएएस द्वारा 10 अक्टूबर, 2025 को शुरू किए गए स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन (एसपीएआरके) के चौथे संस्करण, एसपीएआरके -4.0 (2025-26) के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) यह कार्यक्रम बीएएमएस (BAMS) के विद्यार्थियों में शोध कौशल और वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए है।
(b) कार्यक्रम के तहत 300 विद्यार्थियों को ₹50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
(c) आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
(d) छात्रवृत्ति की राशि दो महीनों में 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से दी जाएगी।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 अक्टूबर, 2025 को आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने अपने प्रमुख स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन (एसपीएआरके) के चौथे संस्करण, एसपीएआरके -4.0 (2025-26) की शुरुआत की।
  • इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में आयुर्वेद पूर्वस्नातकों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और शोध योग्यता को बढ़ावा देना है।
  • एसपीएआरके (SPARK) कार्यक्रम के माध्यम से बीएएमएस (BAMS) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 300 विद्यार्थियों को 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि दो महीनों में (25,000 रुपये प्रति माह) दी जाएगी ।
  • पात्रता उन्हीं छात्रों की होगी जो राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) से मान्यता प्राप्त संस्थानों में अध्ययनरत हैं।
  • आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक चलेगी।
  • इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को अनुसंधान पद्धति, प्रायोगिक डिज़ाइन और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इससे वे प्रारंभिक स्तर पर ही वैज्ञानिक अनुसंधान के बुनियादी पहलुओं से परिचित हो सकेंगे।
  • गौरतलब है कि SPARK कार्यक्रम के पिछले संस्करणों में अब तक देश के 20 राज्यों के 289 संस्थानों के 591 छात्रों ने लाभ उठाया है।
  • इस योजना का मूल उद्देश्य है — विद्यार्थियों में स्वतंत्र अनुसंधान क्षमता का विकास करना और उन्हें पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने का अवसर प्रदान करना।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2177288