प्रश्न – स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसएस) के विस्तार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) विस्तारित योजना के अंतर्गत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है।
(b) 10 करोड़ रुपये तक की ऋण राशि के लिए गारंटी कवर की सीमा डिफॉल्ट राशि का 85 प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि के लिए डिफॉल्ट राशि का 75 प्रतिशत कर दी गई है।
(c) 27 चैंपियन सेक्टरों के लिए वार्षिक गारंटी शुल्क (एजीएफ) को 2 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 0.5 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दी गई है।
(d) विस्तारित योजना के तहत स्टार्टअप को अनुसंधान और विकास (आरएंडडी), प्रयोग करने और अत्याधुनिक नवाचार और प्रौद्योगिकियां बनाने के लिए अधिक वित्तीय प्रवाह मिलेगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई, 2025 में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाने को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसएस) के विस्तार को अधिसूचित किया।
- विस्तारित योजना के अंतर्गत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- 10 करोड़ रुपये तक की ऋण राशि के लिए गारंटी कवर की सीमा को भी बढ़ाकर डिफॉल्ट राशि का 85 प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि के लिए डिफॉल्ट राशि का 75 प्रतिशत कर दिया गया है।
- इसके अतिरिक्त, 27 चैंपियन सेक्टरों में स्टार्टअप्स के लिए वार्षिक गारंटी शुल्क (एजीएफ) को 2 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 1 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दी गई है।
- भारत की विनिर्माण और सेवा क्षमताओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत चैंपियन सेक्टरों की पहचान की है।
- चैंपियन सेक्टरों के लिए एजीएफ में कमी से चयनित क्षेत्रों के लिए वित्तपोषण अधिक आकर्षक हो जाएगा और घरेलू विनिर्माण और आत्मनिर्भरता में नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।
- अधिसूचित विस्तार का उद्देश्य नवाचार-संचालित स्टार्टअप की वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करना है।
- बढ़ी हुई गारंटी सहायता और कवरेज के परिणामस्वरूप, स्टार्टअप को ऋण सहायता प्रदान करने के लिए आगे आने वाले वित्तीय संस्थानों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्टार्टअप के लिए समग्र निधि प्रवाह में वृद्धि होगी।
- विस्तारित योजना स्थापित वित्तीय संस्थानों में स्टार्टअप को ऋण देने से जुड़े कथित जोखिमों को और कम करेगी, जिससे स्टार्टअप के लिए अनुसंधान और विकास (आरएंडडी), प्रयोग करने और अत्याधुनिक नवाचार और प्रौद्योगिकियां बनाने के लिए अधिक वित्तीय प्रवाह और मार्ग सक्षम होगा।
- स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ परामर्श के माध्यम से पहचाने गए कई परिचालन सुधार और अन्य सक्षम उपायों को भी विस्तारित सीजीएसएस में शामिल किया गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…