स्क्वैश विश्व कप, 2025

प्रश्न – स्क्वैश विश्व कप, 2025 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) स्क्वैश विश्व कप, 2025 का आयोजन 9–14 दिसंबर, 2025 के बीच चेन्नई, भारत में किया गया।
(b) स्क्वैश विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय मिश्रित टीम टूर्नामेंट है, जिसकी मेजबानी वर्ल्ड स्क्वैश द्वारा की जाती है।
(c) स्क्वैश विश्व कप, 2025 के फाइनल में भारत ने टॉप सीड मिस्र को 3–0 से हराया और यह भारत का दूसरा स्क्वैश विश्व कप खिताब था।
(d) स्क्वैश विश्व कप, 2025 के पुरुष एकल मुकाबले में अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को हराया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 -14 दिसंबर, 2025 तक स्क्वैश विश्व कप, 2025 का आयोजन चेन्नई, भारत में किया गया।
  • इसमें 12 टीमों ने भाग लिया।
  • स्क्वैश विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय मिश्रित टीम स्क्वैश टूर्नामेंट है जिसकी मेजबानी वर्ल्ड स्क्वैश द्वारा की जाती है।
  • स्क्वैश विश्व कप, 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से हराकर ख़िताब जीत लिया।
  • भारत ने पहली बार स्क्वैश विश्व कप का खिताब जीता है।
  • इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया।
  • दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय स्क्वैश टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही।
  • इससे पहले भारत ने वर्ष 2023 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था।
  • पहले महिला एकल मुकाबले में जोशना चिनप्पा ने यी ली को और दूसरे एकल मुकाबले में अनाहत सिंह ने टोमाटो हो को हराया।
  • पुरुष एकल मुकाबले में अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को हराया।
  • अनाहत इस टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं, और पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।
  • ग्रुप चरण में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और सेमीफाइनल में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/espn/story/_/id/47295316/messi-tour-continues-india-unnati-hooda-vs-isharani-baruah-odisha-masters-final-indian-sports-live-december-14

https://www.olympics.com/en/news/squash-world-cup-2025-india-vs-hong-kong-china-final-match-report

https://www.newsonair.gov.in/india-wins-squash-world-cup-defeats-hong-kong-3-0