प्रश्न-अमेरिका की प्रसिद्ध नेशनल स्पेलिंग बी कम्पटीशन, 2017 की विजेता हैं-
(a) अनुराधा कपूर
(b) शिप्रा तिवारी
(c) अनन्या विनय
(d) राधा डोंगरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 1 जून, 2017 को 90वें नेशनल स्पेलिंग बी (National Spelling Bee) कम्पटीशन के फाइनल का आयोजन ऑक्सन हिल (मेरीलैंड,अमेरिका) में किया गया।
- इस प्रतियोगिता में अनन्या विनय को विजेता घोषित किया गया। कम्पटीशन का अंतिम शब्द (Winning World) “Marocain” था।
- इस प्रतियोगिता को लगातार 13वीं बार किसी भारतीय-अमेरिकी ने जीता है।
- पिछले दो संस्करणों में संयुक्त विजेता घोषित किए जा रहे थे।
- इस बार स्कोर बराबर होने पर टाई-ब्रेकर द्वारा एकल विजेता घोषित किया गया।
- एक अन्य भारतीय-अमेरिकी रोहन राजीव दूसरे स्थान पर रहे।
- इस प्रतियोगिता के पिछले 22 संस्करणों में 18 विजेता भारतीय मूल के अमेरिकी रहे हैं।
- नूपुर लाला वर्ष 1999 में इस प्रतियोगिता को जीतने वाली प्रथम भारतीय-अमेरिकी बनी थीं।
संबंधित लिंक
https://www.nytimes.com/2017/06/02/us/spelling-bee-winner.html?mcubz=2
https://www.theguardian.com/sport/2017/jun/01/ananya-vinay-wins-national-spelling-bee
http://www.reuters.com/article/us-usa-spellingbee-idUSKBN18S4L3
http://indianexpress.com/article/world/ananya-vinay-wins-2017-us-scripps-national-spelling-bee-4685287/