सोलर चरण II का शुभारंभ

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. नवंबर, 2025 में अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन संस्थान (IWMI) और स्विस एजेंसी फॉर डेवलपमेंट एंड कोऑपरेशन (SDC) द्वारा चरण-II आधिकारिक तौर पर लांच किया गया।
  2. Solar Phase-I का आरंभ 2019 में दक्षिण एशिया को केंद्र में रखकर किया गया था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों
    (b) B. केवल 1
    (c) केवल 2
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • नवंबर, 2025 में अंतर्राष्ट्रीय जल प्रबंधन संस्थान (IWMI) और स्विस एजेंसी फॉर डेवलपमेंट एंड कोऑपरेशन (SDC) द्वारा, SoLAR चरण II आधिकारिक तौर पर लांच किया गया।
  • इसका उद्देश्य भारत, बांग्लादेश, केन्या और इथियोपिया में जलवायु-सहिष्णु व सामाजिक रूप से समावेशी सौर सिंचाई को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम Phase I (2019–2024) की उपलब्धियों पर आधारित है, जिसमें ग्रिड-कनेक्टेड और ऑफ-ग्रिड सोलर सिंचाई पंपों (SIP) के तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों पर महत्वपूर्ण प्रमाण तैयार किए गए थे।
  • SoLAR Phase II अब एक विस्तारित बहुवर्षीय कार्यान्वयन चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसका ध्यान कृषि में सौर सिंचाई को राष्ट्रीय जलवायु-स्थायित्व योजनाओं में समाहित करने पर है।
  • इसका लक्ष्य है सतत भूजल उपयोग, सभी किसानों को समान अवसर, और जल-ऊर्जा-खाद्य तंत्र के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना।
  • SoLAR Phase-I का आरंभ 2019 में दक्षिण एशिया को केंद्र में रखकर किया गया था।
  • एक अध्ययन के अनुसार सौर पंप डीज़ल और बिजली पर निर्भरता कम करते हैं, सिंचाई व्यय घटाते हैं, कृषि उत्पादकता बढ़ाते हैं, तथा कार्बन उत्सर्जन कम करते हैं।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/energy/solar-phase-ii-launched-to-scale-climate-resilient-solar-irrigation-across-south-asia-and-east-africa