प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) को इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) द्वारा विकसित किया गया ह।
(ii) सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (सूट) इसरो के आदित्य-एल 1 मिशन का हिस्सा है।
निम्न में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –
सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप
- पुणे के इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष दूरबीन ‘सूट’ (Solar Ultraviolet Imaging Telescope : SUIT) को इसरो को प्रदान किया।
- यद्यपि सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) नामक टेलीस्कोप को इसरो (ISRO) के आदित्य-एल 1 मिशन के साथ एकीकृत किया जाएगा, जो सूर्य का अध्ययन करने वाला प्रथम अंतरिक्ष-आधारित भारतीय मिशन होगा।
- सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) सूर्य की सतह की घटनाओं और अंतरिक्ष के मौसम की नियमित अपडेट और छवियां प्रदान करेगा।
- आईयूसीएए (IUCAA) के वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन किया गया ‘सूट’ (अंतरिक्ष दूरबीन) सूर्य के पराबैंगनी (यूवी-UV) उत्सर्जन का अध्ययन करेगा।


अन्य सूर्य व सौर मिशन

इसरो

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
- आदित्य एल-1 मिशन सूर्य का निरीक्षण करने वाला भारत का प्रथम मिशन है। इसे पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर लैग्रेंज प्वाइंट 1 (L1) तक लांच किया जाएगा।
- इस मिशन के तहत आदित्य-एल 1 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (Polar Satellite Launch Vehicle – PSLV) से प्रक्षेपित करने की योजना है।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…