सोगरिया रेलवे स्टेशन

Indian Railways redeveloped Sogaria station to be inaugurated along with various other facilities

प्रश्न-5 जनवरी‚ 2022 को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। यह स्टेशन किस रेलवे जोन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है?
(a) दक्षिण-पश्चिम रेलवे
(b) उत्तर-पश्चिम रेलवे
(c) पश्चिम-मध्य रेलवे
(d) पश्चिम रेलवे
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी‚ 2022 को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुनर्विकसित सोगरिया रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।
  • साथ ही उन्होंने राजस्थान के कोटा‚ बूंदी‚ डकनिया तालाब और रामगंज मंडी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया तथा कोटा-बीना-कोटा‚ कोटा-झालवाड़ सिटी‚ कोटा-नागदा मेमू ट्रेनों का शुभारंभ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • पुनर्विकसित पश्चिम-मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है‚ जिसे सौंदर्यीकृत राजस्थानी कला से सुसज्जित किया गया है।
  • यह स्टेशन कोटा शहर के पास स्थित है।
  • पश्चिम-मध्य रेलवे में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले इस रेलवे स्टेशन को रेलवे और आरवीएनएल द्वारा सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कलाओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अद्भूत सौंदर्य को आत्मसात करने के उद्देश्य से पुनर्विकसित किया गया है।
  • इस नव विकसित स्टेशन का अग्रभाग स्टेशन निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न तत्वों के माध्यम से राजस्थानी कला और संस्कृति धरोहर को प्रदर्शित करता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/india-news/indian-railways-redeveloped-sogaria-station-to-be-inaugurated-along-with-various-other-facilities-memu-trains/2398739/

https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/memu-train-launched-on-busy-bina-kota-route/articleshow/88765750.cms