प्रश्न-18 फरवरी‚ 2021 को किस देश की सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘अमार वाशा’ की शुरुआत की?
(a) भूटान
(b) भारत
(c) बांग्लादेश
(d) श्रीलंका
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 18 फरवरी‚ 2021 को बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘अमार वाशा’ की शुरुआत की।
- इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के आदेश और फैसलों का अंग्रेजी भाषा से बांग्ला भाषा में अनुवाद हो सकेगा।
- यह सॉफ्टवेयर भारत की एक संस्था ‘एकस्टेप’ (Ekstep) फाउंडेशन के साथ विकसित किया गया है।
- वर्ष 2019 से भारत के उच्चतम न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर-SUVASC ‘सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर’ का उपयोग किया जा रहा है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…