प्रश्न-दिसंबर, 2020 में पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत से शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से ‘गाओफेन-14’ सैटेलाइट का परीक्षण चीन द्वारा किया गया। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है-
(a) यह विश्व भर में उच्चगुणवत्ता वाली सटीक तस्वीर हासिल कर सकता है।
(b) यह दुनिया के किसी भी हिस्से में जमीनी वस्तुओं की हाई रेजोल्यूशन की तस्वीर ले सकता है।
(c) a और b असत्य हैं।
(d) a और b दोनों सत्य हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर, 2020 में दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत से गाओफेन-14 सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च 3 बी रॉकेट के जरिए शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (X SLC) से लांच किया गया।
- यह सैटेलाइट दुनिया के किसी भी हिस्से में वस्तुओं की हाई रेजोल्यूशन तस्वीर, उच्चगुणवत्ता वाली सटीक स्टीरियो तस्वीर, बड़े स्तर पर डिजिटल स्थलाकृतिक नक्शे बनाने, डिजिटल आर्थोफोटो छवियां बनाने तथा बुनियादी भौगोलिक जानकारी देने में सक्षम है।
- पहली गाओफेन सीरीज सर्वप्रथम 2013 में लांच किया गया था।
- यह लांग मार्च रॉकेट शृंखला का 354 वां उड़ान है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.space.com/china-gaofen-14-earth-observation-satellite-launch-rocket-debris
https://www.nasaspaceflight.com/2020/12/first-long-march-3b-extended-fairing-gaofen-14/