‘सेहत’कार्यक्रम

प्रश्न – ‘सेहत’ मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. SEHAT का पूर्ण रूप Science Excellence for Health through Agricultural Transformation है।
  2. यह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की संयुक्त पहल है।
  3. इसका मुख्य उद्देश्य कृषि निर्यात को बढ़ाना है।
    सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 11 मई, 2026 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने संयुक्त रूप से ‘सेहत’ (SEHAT – Science Excellence for Health through Agricultural Transformation) नामक राष्ट्रीय मिशन-मोड कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • इस पहल का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्‍ली में किया।
  • ‘सेहत’ का उद्देश्य कृषि अनुसंधान और नवाचार को पोषण, निवारक स्वास्थ्य सेवा, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, किसान स्वास्थ्य और वन हेल्थ जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों से जोड़ना है।
  • ‘सेहत’ को कृषि, पोषण और स्वास्थ्य अनुसंधान के बीच एक संरचित समन्वय के रूप में विकसित किया गया है।
  • इसके तहत कृषि को केवल खाद्यान्न उत्पादन का साधन न मानकर, पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को सुधारने लाने वाले प्रमुख कारक के रूप में देखा जाएगा।
    ० इस मिशन के अंतर्गत पांच प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों पर कार्य किया जाएगा –
    .पहला, कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए जैव-सुदृढ़ीकृत और पोषक तत्‍वों से भरपूर फसल किस्मों का विकास और मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सके।
    .दूसरा, एकीकृत कृषि प्रणालियों को मजबूत किया जाएगा, जिससे आहार विविधता बढ़े, किसानों की आय में सुधार हो और कृषि प्रणाली अधिक लचीली बने।
    .तीसरा, कृषि श्रमिकों के व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों को पहचानकर उनके लिए प्रमाण-आधारित हस्तक्षेप विकसित किए जाएंगे।
    .चौथा, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए कार्यात्मक खाद्य पदार्थों और पोषण-समृद्ध फसल किस्मों को बढ़ावा दिया जाएगा।
    .पांचवां, मानव, पशु और पर्यावरण के साझा स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए वन हेल्थ तैयारियों को मजबूत किया जाएगा, जिसमें निगरानी, निदान और अनुसंधान शामिल होंगे।
  • आईसीएमआर इस पहल में स्वास्थ्य अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रमाण, नीति-निर्देशन और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की भूमिका निभाएगा।
  • आईसीएआर पोषण-संवेदनशील कृषि, जैव-संवर्धित फसलों, एकीकृत खेती और खाद्य प्रणाली सुधार में योगदान देगा।
  • ‘सेहत’ पहल भारत में नीति निर्माण के एक नए मॉडल को दर्शाती है, जिसमें विज्ञान, नीति और क्रियान्वयन को एक साथ जोड़ा जा रहा है।
  • यह पहल केवल कृषि उत्पादकता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका लक्ष्य प्रत्यक्ष और मापनीय स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करना है।
  • यह मिशन पोषण सुरक्षा, निवारक स्वास्थ्य सेवा, किसानों के स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और वन हेल्थ जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है।
  • इससे सरकार को डेटा-आधारित नीति और कार्यक्रम तैयार करने में मदद मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://globeayush.com/national-health-programs-in-india/