सेवा भोज योजना

प्रश्न-भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा सेवा भोज योजना का शुभारंभ किया गया है?
(a) वाणिज्य मंत्रालय
(b) संस्कृति मंत्रालय
(c) रक्षा मंत्रालय
(d) रेल मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 जून, 2018 को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सेवा भोज नामक नवीन योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी।
  • 1 अगस्त, 2018 को इस योजना का शुभारंभ हुआ। वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए इस योजना हेतु कुल 325 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई।
  • इस योजना के तहत ‘परोपकारी धार्मिक संस्थाओं द्वारा अनिर्मित खाद्य वस्तुओं की खरीददारी पर लगने वाले केंद्रीय वस्तु और सेवाकर (सीजीएसटी) व एकीकृत वस्तु और सेवा कर (आईजीएसटी) को वापस कर दिया जाएगा।
  • वित्तीय सहायता हेतु अर्हता
  • धार्मिक व परोपकारी उद्देश्य हेतु आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 12AA के प्रावधानों के तहत पंजीकृत या आयकर अधिनियम 1961 की धारा 10 (23BBA) के प्रावधानों के तहत गठित निगमित निकाय, संगठन या संस्थान; अथवा
  • धार्मिक व परोपकारी उद्देश्यों हेतु सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सोसाइटी; अथवा
  • धार्मिक एवं परोपकारी उद्देश्यों हेतु कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 या कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के प्रावधानों के तहत गठित एवं पंजीकृत एक कंपनी।
  • योजना के अंतर्गत उन्हीं परोपकारी संस्थानों को शामिल किया जाएगा जो कि आवेदन के दिन से पूर्व कम-से-कम 5 वर्षों तक भोजन/प्रसाद/लंगर के वितरण कार्य में संलग्न हो तथा न्यूनतम एक माह में 5000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराते हों।
  • 31 मार्च, 2020 तक संस्कृति मंत्रालय द्वारा पात्र धार्मिक संस्थाओं का नामांकन किया जाएगा।
  • धार्मिक संस्थाओं को सर्वप्रथम नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • संस्कृति मंत्रालय के अधिकृत प्रतिनिधियों या अधिकारियों द्वारा प्रतिवर्ष न्यूनतम 5 प्रतिशत मामलों का निरीक्षण किया जाएगा।

[अभय प्रताप सिंह ]

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=181373
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179706