सेवाग्राम और छत्तीसगढ़ अमर ज्वान ज्योति  

प्रश्न-छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 3 फरवरी‚ 2022 को नवा रायपुर‚ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी आधारशिला रखी।
(b) यह इंडिया गेट पर स्थापित अमर ज्वान ज्योति की तर्ज पर स्थापित की जाएगी।
(c) शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से किया जाएगा।
(d) दीवार लगभग 25 फीट ऊंची एवं लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में बनाई जाएगी‚ जिसकी मोटाई 3 फीट होगी।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 फरवरी‚ 2022 को राहुल गांधी ने नवा रायपुर‚ छत्तीसगढ़ में ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर ज्वान ज्योति’ की आधारशिला रखी।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को सजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर सेवाग्राम की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी।
  • इसे गांधी जी के विचार‚ चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सेवाग्राम का निर्माण मिट्टी‚ चूना‚ पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग से होगा।
  • इसमें गांधीवादी सिद्धांतों‚ ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की स्थापना माना रामपुर में दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थापित अमर जवान ज्योति की तर्ज पर की जाएगी‚ जिसमें ज्योति अनवरत प्रज्जवलित रहेगी।
  • छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति में राज्य के शहीदों की नामवाली सूची की दीवार‚ मेमोरियल टॉवर एवं वीवीआईपी मंच भी बनाया जाएगा।
  • शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से एवं शहीदों के नाम उसी मार्बल में खुदाई कर लिखे जाएंगे।
  • दीवार लगभग 25 फीट ऊंची एवं लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में बनाई जाएगी‚ जिसकी मोटाई 3 फीट होगी।
  • मेमोरियल टॉवर की स्थापना अर्द्धचन्द्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर‚ ब्राउन व्हाइट मार्बल ग्रेनाइट से की जाएगी।
  • मेमोरियल टॉवर के सामने आधार पर राइफल एवं हेलमेट प्रतीक चिह्न के रूप में रहेगा।
  • इसी प्रतीक चिह्न के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित होगी।
  • मेमोरियल टॉवर के सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी एवं द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dprcg.gov.in/post/1643858930/Raipur_: