प्रश्न-मार्च‚ 2022 में बहुराष्ट्रीय वित्तीय परामर्श फर्म डफ एंड फेल्प्स (ए क्रॉल) द्वारा जारी भारतीय सैलिब्रिटी की रैंकिंग‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) विराट कोहली 185.7 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के साथ इस रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।
(b) अक्षय कुमार 139.6 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
(c) आलिया भट्ट 68.1 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर हैं।
(d) एम.एस. धोनी 61.2 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के स्थान पांचवें स्थान पर हैं।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- मार्च‚ 2022 में बहुराष्ट्रीय वित्तीय परामर्श फर्म डफ एंड फेल्प्स (ए क्रॉल) ने अपने सेलिब्रिटी ब्रॉण्ड वैल्यूएशन स्टडी 2021 के सातवें संस्करण को जारी किया।
- यह सातवां संस्करण ‘डिजिटल एक्सेलेरेशन 2.0’ नामक शीर्षक से जारी किया गया है।
- यह अध्ययन भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रॉण्डों की रैंकिंग और उनके ब्रॉण्ड एंटोर्समेंट पोर्टफोलियो और सापेक्ष सोशल मीडिया उपस्थिति से प्राप्त ब्रॉण्ड मूल्यों के आधार पर आधारित है।
- इस अध्ययन के अनुसार वर्ष 2021 में शीर्ष 20 हस्तियों की कुल ब्रॉण्ड वैल्यू 1.2 बिलियन डॉलर आकलित की गई है‚ जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है।
- सेलिब्रिटी ब्रॉण्ड वैल्यूशन रिपोर्ट‚ 2021 के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ब्रॉण्ड वैल्यू 185.7 मिलियन
- डॉलर के साथ लगातार पांचवें वर्ष पहले स्थान पर है।
- महिलाओं में आलिया भट्ट 68.1 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के साथ पहले स्थान पर हैं।

- भारत बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु इस रैंकिंग में 22 मिलियन डॉलर की ब्रॉण्ड वैल्यू के साथ 20वें स्थान पर हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.kroll.com/en/insights/publications/valuation/celebrity-brand-valuation-study-2021