सेला मेन टनल का उद्घाटन

प्रश्न-सेला सुरंग किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) जम्मू-कश्मीर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेला सुरंग की मुख्य ट्यूब का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने ‘इंडिया @75 मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
  • सेला सुरंग अरुणाचल प्रदेश के कामेंग जिले में स्थित है।
  • 317 किमी. लंबी बालीपारा-चारदुआर-तवांग (बीसीटी) सड़क पर स्थित सेला दर्रा 13,800 फीट की ऊंचाई पर है।
  • सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग‚ पूर्वी कामेंग और तवांग जिलों को देश के शेष हिस्सों से जोड़ता है।
  • यह यात्रा में लगने वाले समय में कमी करने के साथ ही तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
  • मोटरसाइकिल अभियान में भारतीय सेना और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के जवानों सहित बीआरओ के 75 मोटरसाइकिल सवार अगले 75 दिनों में 20,000 किमी. की दूरी तय करेंगे।
  • ये जवान स्थानीय लोगों‚ स्कूली बच्चों‚ वीरता पुरस्कार विजेताओं‚ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ बातचीत करेंगे‚ चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेंगे और स्वच्छ भारत अभियान तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1763830