प्रश्न – निम्नलिखित में से सेतुबंध स्कॉलर योजना से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह योजना गुरुकुल से शिक्षित छात्रों को आईआईटी जैसे संस्थानों में शोध का अवसर देती है।
(b) श्रेणी-1 के छात्रों को 40,000 रुपये मासिक फेलोशिप और 2 लाख रुपये वार्षिक अनुसंधान अनुदान दिया जाएगा।
(c) इस योजना में धर्मशास्त्र, कृषि, राजनीति जैसे 18 विषयों में शोध की सुविधा उपलब्ध है।
(d) इस योजना के अंतर्गत आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दिल्ली स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा (IKS) प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुकुल से पढ़े विद्यार्थियों के लिए सेतुबंध स्कॉलर योजना शुरू की गई है।
- इस योजना के माध्यम से भारत की प्राचीन गुरुकुल प्रणाली में शिक्षित छात्रों को अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रतिष्ठित शोध के अवसर प्राप्त होंगे।
- ये विद्यार्थी भाषा एवं वाग्विश्लेषण विद्या, इतिहास एवं सभ्यता विद्या, धर्मशास्त्र एवं लौकिकशास्त्र विद्या, गणित-भौत-ज्यौतिष विद्या कृषि एवं पशुपालन विद्या, दण्डनीति विद्या और राजनीति एवं अर्थशास्त्र विद्या समेत कुल 18 विषयों में आईआईटी में शोध कर सकते हैं।
- साथ ही उन्हें नई शुरू की गई से योजना के तहत छात्रवृत्ति भी मिलेगी।
- सेतुबंध स्कॉलर योजना भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है जो गुरुकुल-प्रशिक्षित छात्रों को आईआईटी-आधारित अनुसंधान में औपचारिक रूप से एकीकृत करता है।
- श्रेणी -1 (स्नातकोत्तर स्तर के समकक्ष) के अंतर्गत चयनित विद्वानों को 40,000 रुपये की मासिक फेलोशिप और 1 लाख रुपये का वार्षिक अनुसंधान अनुदान मिलेगा।
- श्रेणी 2 (पीएचडी स्तर के समकक्ष) के अंतर्गत आने वालों को 65,000 रुपये मासिक और 2 लाख रुपये का वार्षिक अनुदान दिया जाएगा।
० पात्रता मानदंड – - किसी गुरुकुल में न्यूनतम पांच वर्षों का कठोर अध्ययन।
- शास्त्रों या किसी मान्यता प्राप्त पारंपरिक ज्ञान क्षेत्र में सिद्ध उत्कृष्टता।
- आवेदक की आयु 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sanskrit.nic.in/uploads/2025_07_14_Guidelines_Setubandha_Scholar_Scheme_r.pdf
https://setubandha.sanskrit.ac.in/pdf/2025_07_14_Notification_Setubandha_Scholar_Scheme.pdf