सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में डीएमआरसी की पहली हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा

प्रश्न – डीएमआरसी की पहली हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसका संचालन 15 मई, 2026 को शुरू किया गया।
  2. यह सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में शुरू की गई है।
  3. यह बस सेवा लंबी दूरी की अंतर-राज्यीय यात्रा के लिए शुरू की गई है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 मई, 2026 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अपनी पहली हाइड्रोजन- चालित शटल बस सेवा का संचालन शुरू किया।
  • यह शटल बस सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच अंतिम-मील कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
  • इसका उद्देश्य यात्रियों को जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में एक स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराना है।
  • डीएमआरसी द्वारा संचालित यह हाइड्रोजन बस इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
  • यह बस टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित है।
  • इसे वर्ष 2023 में आईओसीएल को उन बसों के बेड़े के हिस्से के रूप में सौंपा गया था, जिनका मूल्यांकन संभावित जन-परिवहन समाधान के रूप में किया जा रहा था।
  • डीएमआरसी की यह हाइड्रोजन-चालित बस प्रोटॉन एक्‍सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इसमें 350-बार हाइड्रोजन स्टोरेज सिस्टम और 70 किलोवाट फ्यूल सेल स्टैक दिया गया है, जो बस को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है।
  • सुरक्षा के लिहाज से भी बस में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
  • इनमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, स्टेबिलिटी कंट्रोल, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और बेहतर रखरखाव के लिए नई पीढ़ी की टेलीमैटिक्स तकनीक शामिल है।
  • यह बस 12 मीटर लंबी है और इसमें 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://delhimetrorail.com/pages/en/pressrelease_details/delhi-metro-to-run-hydrogen-powered-shuttle-bus-se