प्रश्न-9 फरवरी, 2016 को सुशील कोइराला का निधन हो गया। वे नेपाल के पूर्व-
(a) राष्ट्रपति थे
(b) प्रधानमंत्री थे
(c) अर्थशास्त्री थे
(d) वैज्ञानिक थे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 9 फरवरी, 2016 को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता सुशील कोइराला का निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
- नेपाली कांग्रेस के सदस्य रहे सुशील कोइराला को फरवरी 2014 में नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया था।
- इनका जन्म 12 अगस्त, 1939 को नेपाल के मोरांग जिले में हुआ था।
- वर्ष 1954 में नेपाली कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में आए थे।
- वे वर्ष 1973 में रॉयल नेपाल एयरलाइंस की प्लेन हाइजैकिंग में शामिल थे। इसका मकसद नेपाल में मल्टी पार्टी डेमोक्रेसी के लिए फंड इकठ्ठा करना था जिससे आर्म्ड रिवॉल्यूशन शुरू किया जा सके।
- अपनी विचारधारा और कार्यो की वजह से वे वर्ष 1960 में नेपाली राजतंत्र के विरोध के कारण निर्वासित होकर भारत में 16 वर्षों तक रहे।
- वे नेपाली कांग्रेस के आधिकारिक प्रकाशन ‘तरुण’ के संपादक भी रहे।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/international/south-asia/former-nepal-pm-sushil-koirala-dies/article8211004.ece
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45823
https://en.wikipedia.org/wiki/Sushil_Koirala
http://kathmandupost.ekantipur.com/news/2016-02-09/nepali-congress-president-sushil-koirala-dies.html