सुशासन सूचकांक-2020-21

प्रश्न-25 दिसंबर‚ 2021 को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सुशासन सूचकांक 2020-21 जारी किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) सूचकांक में गुजरात सम्मिलित रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है।
(ii) केंद्रशासित प्रदेशों की सम्मिलित रैंकिंग में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है।
(iii) इसके अनुसार उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी से हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 दिसंबर‚ 2021 को ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुशासन सूचकांक (Good Governance Index), 2020-21 जारी किया।
  • इस सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने तैयार किया है।
  • इस सूचकांक के ढांचे में 10 क्षेत्र और 58 संकेतक शामिल किए गए हैं।
  • GGI-2020-21 के क्षेत्र हैं-(1) कृषि और संबद्ध क्षेत्र (2) वाणिज्य और उद्योग‚ (3) मानव संसाधन विकास (4) सार्वजनिक स्वास्थ्य (5) सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और उपयोगिताएं (6) आर्थिक शासन (7) समाज कल्याण और विकास (8) न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा (9) पर्यावरण (10) नागरिक केंद्रित शासन।
  • इस सूचकांक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों में बांटा गया है।
  • ये श्रेणी हैं-

(1) अन्य राज्य-समूह ए
(2) अन्य राज्य-समूह बी
(3) उत्तर-पूर्व व पहाड़ी राज्य
(4) केंद्रशासित प्रदेश

  • GGI-2020-21 की समग्र रैंकिंग (Composite Ranking) इस प्रकार हैं-
  • अन्य राज्यों-समूह ए की श्रेणी में शीर्ष 5 राज्य हैं-

(1) गुजरात
(2) महाराष्ट्र
(3) गोवा
(4) हरियाणा
(5) केरल

  • अन्य राज्यों-समूह बी की श्रेणी में शीर्ष 5 राज्य हैं-

(1) मध्य प्रदेश
(2) राजस्थान
(3) छत्तीसगढ़
(4) झारखंड
(5) उत्तर प्रदेश

  • इसके अनुसार‚ GGI-2019 संकेतकों पर गुजरात ने 12.3 प्रतिशत और गोवा ने 24.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
  • गुजरात ने 10 में से 5 क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।
  • इनमें आर्थिक शासन‚ मानव संसाधन विकास‚ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा व उपयोगिताएं‚ सामाजिक कल्याण व विकास और न्यायिक व सार्वजनिक सुरक्षा हैं।
  • वहीं महाराष्ट्र ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र‚ मानव संसाधन विकास‚ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा व उपयोगिताएं और सामाजिक कल्याण व विकास में प्रभावी प्रदर्शन किया।
  • गोवा ने कृषि व संबद्ध क्षेत्र‚ वाणिज्य व उद्योग‚ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा व उपयोगिताएं‚ आर्थिक शासन‚ सामाजिक कल्याण व विकास और पर्यावरण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया।
  • इसके अनुसार‚ उत्तर प्रदेश ने GGI-2019 के प्रदर्शन की तुलना में 8.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
  • उत्तर प्रदेश ने सभी क्षेत्रों के बीच वाणिज्य व उद्योग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में आंध्र प्रदेश को शीर्ष स्थान
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में मध्य प्रदेश को शीर्ष स्थान
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में मिजोरम को शीर्ष स्थान
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दादरा एवं नागर हवेली को शीर्ष स्थान

वाणिज्य एवं उघोग क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में तेलंगाना को शीर्ष स्थान
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में उत्तर प्रदेश को शीर्ष स्थान
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में जम्मू-कश्मीर को शीर्ष स्थान
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दमन एवं दीव को शीर्ष स्थान

मानव संसाधन विकास क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में पंजाब को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यों-समूह बी में ओडिशा को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त।

सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में केरल को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में पश्चिम बंगाल को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में मिजोरम को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को शीर्ष स्थान प्राप्त।

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में गोवा को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में बिहार को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को शीर्ष स्थान प्राप्त।

  • आर्थिक शासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को शीर्ष स्थान प्राप्त।
  • आर्थिक शासन क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में गुजरात को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में ओडिशा को शीर्ष स्थान प्राप्त।
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में त्रिपुरा को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त

समाज कल्याण और विकास क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में तेलंगाना को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यो समूह-बी में छत्तीसगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में सिक्किम को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दादरा एवं नागर हवेली को शीर्ष स्थान प्राप्त

न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में तमिलनाडु को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में राजस्थान को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में नगालैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त।

पर्यावरण क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों समूह-ए में केरल को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यों समूह-बी में राजस्थान को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में मणिपुर को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दमन एवं दीव को शीर्ष स्थान प्राप्त

नागरिक केंद्रित शासन क्षेत्र

(i) अन्य राज्यों-समूह ए में हरियाणा को शीर्ष स्थान प्राप्त
(ii) अन्य राज्यों-समूह बी में राजस्थान को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iii) उत्तर-पूर्व राज्यों में उत्तराखंड को शीर्ष स्थान प्राप्त
(iv) केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://darpg.gov.in/sites/default/files/GGI_Report_22.12.2021.pdf

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1785140