प्रश्न – सुल्तान अजलान शाह कप‚ 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 23–30 नवंबर, 2025 तक सुल्तान अजलान शाह कप‚ 2025 मलेशिया के इपोह में आयोजित हुआ।
(b) फाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को पराजित कर खिताब जीता है।
(c) मलेशिया ने न्यूजीलैंड को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
(d) इस टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड के लेन ने सर्वाधिक 9 गोल किए।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- – 23–30 नवंबर, 2025 के मध्य सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता का 31 वां संस्करण मलेशिया के इपोह (Epoh) में संपन्न हुआ।
- भारत, बेल्जियम, कनाडा, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड और द. कोरिया सहित 6 टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
- फाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 1 – 0 से हराकर ख़िताब जीत लिया।
- बेल्जियम ने पहली बार सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब जीता है।
- फाइनल में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने एकमात्र गोल किया।
- तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूज़ीलैंड ने मेजबान मलेशिया को 6–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया ।
- न्यूज़ीलैंड के लेन सैम ‘शीर्ष गोल स्कोरर (9 गोल) रहे।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक 25 गोल बेल्जियम ने किए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://fieldhockey.ca/event/2025-sultan-azlan-shah-cup/