सुरेन्द्र सिंह

प्रश्न-1 मई, 2015 को किसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(a)सुरेन्द्र सिंह
(b)हरेन्द्र सिंह
(c)परमेन्दर सिंह पुरी
(d)नगेन्द्र सिंह रावत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2015 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईपीएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति की मंजूरी प्रदान की।
  • सुरेन्द्र सिंह वर्ष 1980 बैच के प.बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1977 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद रंजन का स्थान ग्रहण किया जो 30 अप्रैल, 2015 को सेवानिवृत्त हुए।
  • सुरेन्द्र सिंह का कार्यकाल 31 अगस्त, 2016 तक का है।
  • ध्यातव्य है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की सुरक्षा के लिए वर्ष 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी।
  • उल्लेखनीय है कि हैती में संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में सीआईएसएफ की एक यूनिट तैनात है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=37567
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=121087
http://mha1.nic.in/pdfs/IPSApptSurenderS_050515.pdf
http://naidunia.jagran.com/national-surendra-singh-appointed-new-director-general-of-cisf-360375