सुरक्षा-मित्र परियोजना

प्रश्न-जून‚ 2022 में किस राज्य में सुरक्षा-मित्र योजना शुरू की गई है?
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) आंध्र प्रदेश
(d) कर्नाटक
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • जून‚ 2022 में केरल राज्य में सुरक्षा-मित्र परियोजना शुरू की गई है।
  • यह परियोजना एक वाहन निगरानी प्रणाली है‚ जो किसी भी दुर्घटना के संदर्भ में खतरे का संदेश प्रेषित करती है।
  • इस परियोजना की शुरूआत मोटर वाहन विभाग द्वारा निर्भया योजना के तहत की गई है।
  • यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होने पर यह प्रणाली मालिकों के मोबाइल फोन पर खतरे का संदेश भेजेगी।
  • वाहनों के साथ एक व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाया जाएगा।
  • यदि वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या यदि चालक वाहन को अधिक तेज गति से ड्राइव करता है तो VLTD से अलर्ट एसएमएस प्राप्त होगा।
  • इससे मालिक संदेश की प्रमाणिकता के दृष्टिगत वाहन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में समक्ष होंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/suraksha-mitra-project-launched/article65511719.ece