प्रश्न – 1 जुलाई‚ 2022 को भारतीय सेना द्वारा सीमा सुरक्षा एवं तटीय सुरक्षा पर ‘सुरक्षा मंथन 2022’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) पुणे
(c) जोधपुर
(d) मुंबई
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- इस मंथन की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह‚ भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक वी.एस. पठानिया और ले. जनरल राकेश कपूर जनरल ऑफिसर कमाडिंग‚ डेजर्ट कोर ने संयुक्त रूप से की।
- चर्चा के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और तटीय क्षेत्रों में समग्र सुरक्षा बढ़ाने के लिए अंतरसंचालनीयता‚ परिचालन संबंधी सामंजस्य और रसद से जुड़े पहलुओं पर विचार किया गया।
- सुरक्षा बलों के बीच उच्च स्तर की अंत: क्रियाशीलता और संयुक्तता प्राप्त करने के लिए एक संयुक्त प्रशिक्षण कैलेंडर भी तैयार किया गया।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…