सुमन कल्याणपुर

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 31 मई, 2026 को प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया
  2. उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 31 मई, 2026 को प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया
  • उनका जन्‍म 28 जनवरी, 1937 को बांग्लादेश के ढाका में हुआ था।
  • वह सुमन 1950 से 1970 के दशक के फिल्म संगीत में हिंदी, मराठी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में अपनी मधुर गायिकी के लिए जानी जाती है।
  • उन्होंने 1950 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया और दिग्गज संगीतकारों और गायकों विशेष रूप से मोहम्मद रफी के साथ सैकड़ों गाने गाए।
  • उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध गीतों में आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार और तुमने पुकारा और हम चले आए शामिल हैं।
  • उन्होंने मराठी संगीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था
  • वर्ष 2009 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/renowned-singer-suman-kalyanpur-passes-away-at-89

https://www.thehindu.com/entertainment/music/veteran-singer-suman-kalyanpur-passes-away-at-89-last-rites-performed-with-full-state-honours/article71048347.ece