सुपर टाइफून रागासा

प्रश्न – सितंबर, 2025 में सुपर टाइफून रागासा (2025) ने मुख्यतः किन क्षेत्रों को प्रभावित किया
(a) जापान और कोरिया
(b) ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन
(c) श्रीलंका और मालदीव
(d) इंडोनेशिया और मलेशिया
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 -24 सितंबर, 2025 के मध्य मूसलाधार बारिश के साथ तूफान सुपर टाइफून रागासा (जिसे नांडो भी कहा जाता है) आया जिसने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में भारी तबाही की।
  • इस तूफान के कारण इन देशों में कई लोगों की मौत हो गई,दर्जनों लोग लापता हो गए हैं और कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
  • यह वर्ष 2025 का एक शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है, जिसे सुपर टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • इसके केंद्र (आँख) के पास अधिकतम स्थिर हवाओं की गति 260 किमी प्रति घंटे तक पहुँच गई।
  • 23 सितंबर, 2025 को 215 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की तेज हवाओं के साथ, इस शक्तिशाली तूफान ने फिलीपींस और ताइवान में काफी तबाही मचाई थी।
  • 23 सितंबर, 2025 को तूफान रागासा के सुबह चीन के दक्षिणी हिस्से से टकराने से शेन्ज़ेन सहित कम से कम 10 प्रमुख शहरों में स्कूल, व्यवसाय और परिवहन सेवाएँ व्यापक रूप से बंद कर दी गई।
  • दक्षिणी चीन में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।
  • फिलीपींस के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 22 सितंबर, 2025 को जब सुपर टाइफून रागासा कागायन प्रांत के पनुइटान द्वीप से टकराया, तब उसकी गति 215 किलोमीटर प्रति घंटा (134 मील प्रति घंटा) और 295 किलोमीटर प्रति घंटा (183 मील प्रति घंटा) तक की थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://earthobservatory.nasa.gov/images/154824/ragasa-steers-toward-china