सुनंद शर्मा

Sunand Sharma

प्रश्न-अभी हाल में ही फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किस कंपनी के पूर्व भारतीय अध्यक्ष को सम्मानित किया गया?
(a) अल्सटॉम
(b) अरेवा
(c) फोर्ड
(d) सीमेंस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2016 को अल्सटॉम इंडिया के भूतपूर्व अध्यक्ष सुनंद शर्मा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें यह सम्मान अल्सटॉम के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2006 से 2014 तक उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
  • इन्हें यह पुरस्कार फ्रांस के राजदूत फ्रांकोइस रिचर ने प्रदान किया।
  • सुनंद शर्मा भारत-फ्रांस चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के दो बार अध्यक्ष एवं सीआईआई एवं फिक्की के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं।
  • ध्यातव्य है कि नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसका प्रारंभ वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
  • ध्यातव्य है कि इनसे पूर्व इस पुरस्कार से 16 फरवरी, 2016 को फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा को सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-conferred-on-Mr-Sunand-Sharma-13610
https://fr.wikipedia.org/wiki/Ordre_national_de_la_L%C3%A9gion_d%27honneur