प्रश्न-सुजलाम 2.0 अभियान के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 22 मार्च‚ 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूसर जल प्रबंधन हेतु सुजलाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया।
(b) इसके शुभारंभ के अवसर पर 6 मंत्रालयों ने अभियान के भाग के रूप में धूसर जल गतिविधियां संचालित करने हेतु एक संयुक्त परामर्श पर हस्ताक्षर किए।
(c) इस अभियान के अंतर्गत धूसर जल से संबंधित प्रबंधन कार्यों को संचालित करने हेतु समुदायों पंचायतों‚ स्कूलों‚ आंगनबाड़ी जैसे संस्थानों को संगठित किया जाएगा।
(d) सुजलाम 2.0 अभियान के अंतर्गत 6 लाख गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर तीव्र गति से कार्य किया जाएगा।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 22 मार्च‚ 2022 को विश्व जल दिवस के अवसर पर केंद्रीय जलशिक्त मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूसर जल प्रबंधन हेतु सुजलाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया।
- इस अवसर पर 9 मंत्रालयों-जल शक्ति मंत्रालय‚ ग्रामीण विकास मंत्रालय‚ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय‚ युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय‚ जनजातीय मंत्रालय‚ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय‚ शिक्षा मंत्रालय‚ पर्यावरण‚ वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय ने एक संयुक्त परामर्श पर हस्ताक्षर किए।
- ये सभी मंत्रालय अभियान के भाग के रूप में धूसर जल गतिविधियां संचालित करेंगे।
- अभियान के अंतर्गत धूसर जल से संबंधित प्रबंधन कार्यों को करने हेतु समुदायों‚ पंचायतों‚ स्कूलों‚ आंगनबाड़ी जैसे संस्थानों को संगठित किया जाएगा।
- धूसर जल प्रबंधन के काम को लागू करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के दूसरे चरण या 15वें वित्त आयोग से जुड़े अनुदान या महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम (एमजीएनआरईजीएस) या सभी के समन्वय के माध्यम से एकत्र किया जाएगा।
- अभियान अंतर्गत लोग सामूहिक रूप से स्थिति का आकलन करेंगे‚ योजना बनाएंगे और धूसर जल प्रबंधन गतिविधियों को लागू करेंगे।
- सुजलाम 2.0 अभियान के अंतर्गत 6 लाख गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर तीव्र गति से कार्य किया जाएगा।
- इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकलने वाले धूसर जल (गंदे जल) को रिसाइकिल कर उसके उपयोग पर जोर दिया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…