प्रश्न-21 फरवरी, 2022 को किस देश ने सी-डोम नामक एक नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया?
(a) इ़जरायल
(b) भारत
(c) चीन
(d) रूस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य-
- 21 फरवरी, 2022 को इ़जरायल ने सी-डोम नौसैनिक वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- इस मिसाइल का परीक्षण सार-6 कार्वेट INS मैगन से किया गया, जिसका उपयोग नौसोना के सार 6-श्रेणी के कार्वेट पर किया जाएगा।

अन्य तथ्य-
- इ़जरायल ईरानी प्रॉक्सी के खतरे से बचाव के लिए रक्षा प्रणाली को लगातार उन्नत कर रहा है जिसने इ़जरायल की प्राकृतिक गैस संपत्तियों को लक्षित किया था।
- गौरतलब है कि इ़जरायल और हिज्बुल्लाह के बीच वर्ष 2006 में हुए एक युद्ध में इ़जरायल नौसेना के युद्धपोत पर हुए एक मिसाइल हमले में 4 सैनिक मारे गए भविष्य में इन घटनाओं से बचने के लिए इ़जरायल इस तरह के डोम का परीक्षण कर रहा है।
सुरेन्द्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…