प्रश्न – 13 से 14 अक्टूबर 2025 तक योजना एवं समीक्षा बैठक “सीसीआरएएस-मंथन-2025” का आयोजन कहाँ किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) वाराणसी (d) जयपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 – 14 अक्टूबर, 2025 तक योजना एवं समीक्षा बैठक “सीसीआरएएस-मंथन-2025” का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI), लखनऊ में किया गया
- इसका आयोजन केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया
- इसका उद्देश्य समन्वय को सुदृढ़ करना, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और परिषद के अनुसंधान अधिदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी योजना सुनिश्चित करना है।
- यह वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए व्यापक कार्य निष्पादन समीक्षा, रणनीतिक योजना और अनुसंधान गतिविधियों के समन्वय पर केंद्रित है।
- इस दौरान नैदानिक अनुसंधान, औषधि विकास, औषध विज्ञान, जन स्वास्थ्य, औषधीय पादप अनुसंधान, साहित्यिक एवं मौलिक अनुसंधान, बाह्य अनुसंधान (EMR), मानव संसाधन विकास, वित्त, प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रकाशन और गुणवत्ता आश्वासन सहित विविध क्षेत्रों पर केंद्रित चर्चाएं हुई
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…