प्रश्न-‘सीजन ऑफ इंडिया’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) ‘सीजन ऑफ इंडिया’ भारतीय कला एवं साहित्य पर समारोहों एवं कार्यक्रमों की एक शृंखला है।
(b) इसका आयोजन कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा।
(c) ‘एशिया सोसाइटी’ द्वारा ‘सीजन ऑफ इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा।
(d) सीजन ऑफ इंडिया के दौरान एक उच्च स्तरीय वार्ता ‘इंडिया 2050’ का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 सितंबर, 2018 से 20 जनवरी, 2019 के मध्य न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एशिया सोसाइटी म्यूजियम में ‘सीजन ऑफ इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा।
- सीजन ऑफ इंडिया भारतीय कला और साहित्य पर विशेष समारोहों एवं कार्यक्रमों की एक शृंखला है।
- एशिया सोसाइटी द्वारा ‘सीजन ऑफ इंडिया’ का आयोजन किया जाएगा।
- इसका आयोजन ‘प्रगतिशील क्रांतिः एक नए भारत हेतु आधुनिक कला’ (THE PROGRESSIVE REVOLUTION : MODERN ART FOR A NEW INDIA) प्रदर्शनी के साथ संयोजन में किया जाएगा।
- प्रदर्शनी में मुख्य रूप से वर्ष 1940 से 1990 के मध्य के तैल चित्रों के लगभग 80 कृतियों को शामिल किया जाएगा।
- सीजन ऑफ इंडिया के दौरान व्यापार एवं सरकारी प्रतिनिधियों के मध्य एक उच्च स्तरीय वार्ता ‘इंडिया 2050’ का आयोजन किया जाएगा।
- वार्ता का विषय भारत का आर्थिक भविष्य और आगामी दशकों में चुनौतियों एवं अवसरों को पूरा करने का प्रयास होगा।
- नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना आदि वार्ता के प्रमुख वक्ता होंगे।
- 27 अक्टूबर, 2018 को ‘रीइमैजिनिंग इंडियन डांस’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित लिंक…
https://asiasociety.org/new-york/exhibitions/progressive-revolution-modern-art-new-india
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/arts-organisation-to-host-season-of-india-focusing-on-indian-arts-culture-in-us-118080900417_1.html
http://www.theedgegalerie.com/news/2018/07/exploring-modernism-india-wake-independence