सिलचर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रश्न – असम के सिलचर में 14 मार्च, 2026 को घोषित अवसंरचना परियोजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. शिलांग–सिलचर कॉरिडोर एक एक्सेस-कंट्रोल्ड चार-लेन ग्रीनफील्ड परियोजना है।
  2. यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर भारत का पहला ब्राउनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
  3. इस परियोजना से गुवाहाटी–सिलचर यात्रा समय में लगभग 40% की कमी आएगी।
  4. यह कॉरिडोर मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करेगा।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 4 (b) केवल 1, 3 और 4
    (c) केवल 2 और 3 (d) केवल 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 14 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्‍यास किया।
  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य बराक घाटी और व्यापक उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • प्रधानमंत्री ने 166 किलोमीटर लंबे शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया।
  • यह एक एक्सेस-कंट्रोल्ड चार-लेन ग्रीनफील्ड परियोजना है जिसकी लागत लगभग 22,860 करोड़ रुपये है।
  • यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे होगा।
  • यह कॉरिडोर सिलचर क्षेत्रिय सम्पर्क को मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से जोड़ेगा।
  • इस कॉरिडोर से गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा।
  • उन्होंने कैपिटल प्वाइंट के पास ट्रंक रोड से सिलचर में रंगिरखारी प्वाइंट तक एनएच-306 पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) के लिए भूमि पूजन भी किया, जिसे यातायात की भीड़ को कम करने और मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर सहित पड़ोसी राज्यों के साथ संपर्क को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युतीकृत रेलवे लाइनें, जिनमें बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबारी खंड शामिल हैं, को उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया।
  • इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने कृषि शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखी।
  • यह संस्थान असम में कृषि शिक्षा और अनुसंधान के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा और बराक घाटी और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली कृषि शिक्षा उपलब्ध कराएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-and-lays-foundation-stones-for-various-development-projects-worth-%E2%82%B923550-crore-in-silcha