प्रश्न – सित्तवे बंदरगाह के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 9 मई‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और म्यांमार संघ गणराज्य के उप-प्रधानमंत्री तथा परिवहन और संचार मंत्री एडमिरल टिन आंग सान ने संयुक्त रूप से सित्तवे बंदरगाह का उद्घाटन किया। (b) यह बंदरगाह म्यांमार के रखाइन राज्य में बनाया गया है।
(c) इस बंदरगाह को कलादान-मल्टी मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है।
(d) 9 मई‚ 2023 को भारत का पहला मालवाहक जहाज 1000 मीट्रिक टन यूरिया वाले 10,000 बैग लेकर इस बंदरगाह पर पहुंचा।
उत्तर – (d)

- यह बंदरगाह भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सहायता अनुदान से बनाया गया है।
- इस बंदरगाह के विकास से कोलकाता और अगरतला तथा आइजोल के बीच सामानों की ढुलाई लागत एवं समय में 50 प्रतिशत की कमी आएगी।
- 4 मई‚ 2023 को पत्तन‚ पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतुन ठाकुर ने म्यांमार के रखाइन राज्य में सित्तवे बंदरगाह को चालू करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह‚ कोलकाता से भारत के पहले मालवाहक जहाज एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) को हरी झंडी दिखाकर सित्तवे बंदरगाह के लिए रवाना किया था।
- यह जहाज 1000 मीेट्रिक टन सीमेंट वाले 20000 बैग लेकर 9 मई‚ 2023 को सित्तवे बंदरगाह पहुंचा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…