सितारा-ए-इम्तियाज अवॉर्ड से सम्मानित क्रिकेटर

प्रश्न – 23 मार्च‚ 2023 को किस क्रिकेटर को सितारा-ए-इम्तियाज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
(a) शाहीन अफरीदी (b) मोहम्मद रिजवान
(c) बाबर आजम (d) सरफराज अहमद
उत्तर – (c)

  • बाबर आजम (28 वर्ष) यह नागरिक सम्मान पाने वाले सबसे युवा व्यक्ति हैं।
  • बाबर से पूर्व 31 वर्ष की उम्र में वर्ष 2018 में यह सम्मान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को मिला था।
  • इससे पूर्व यह सम्मान पाने वाले क्रिकेटरों में जावेद मियांदाद‚ इंजमाम उल-हक‚ मोहम्मद‚ यूसुफ‚ यूनिस खान‚ शाहिद अफरीदी‚ सईद अजमल‚ मिस्बाह-उल-हक शामिल हैं।
  • बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान बिस्माह मारुफ को चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान तमगा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया।
  • मारुफ तमगा-ए-इम्तियाज से सम्मानित होने वाली सना मीर के बाद दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।
  • पाकिस्तान के पूर्व दृष्टिबाधित क्रिकेटर मसूद जान को प्राइड ऑफ परफारमेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/story/pakistan-captain-babar-awarded-sitara-e-imtiaz-maroof-awarded-tamgha-e-imtiaz-1365052