प्रश्न – अप्रैल‚ 2024 में कौन भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नामित हुए?
(a) मनोज मित्तल
(b) रवींद्र चौहान
(c) दीपक अग्रवाल
(d) नवनीत सहगल
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK
सिडबी के बारे में —
- इसे 2 अप्रैल‚ 1990 को भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था।
- यह सूक्ष्म‚ लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के प्रचार‚ वित्तपोषण और विकास के लिए प्रमुख वित्तीय संस्थान के रूप में कार्य करता है।
- उद्देश्य — MSME को ऋण प्रवाह को सुविधाजनक बनाना और मजबूत करना।
- वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक — शिवसुब्रमणियन रमण
- मुख्यालय — लखनऊ (उ.प्र.)
वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो FSIB के बारे में —
- यह संस्थान विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में बोर्ड स्तर पर रिक्तियों के लिए उपर्युक्त उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को करता है।
- गठन — 1 जुलाई‚ 2022
- वर्तमान अध्यक्ष — भानु प्रताप शर्मा
लेखक -विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…