प्रश्न – अगस्त, 2025 में संपन्न शतरंज प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) वेस्ली सो
(b) अलीरेजा फिरोजा
(c) प्रगानंनधा रमेशबाबू
(d) फैबियानो कारुआना
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18–28 अगस्त, 2025 के मध्य ग्रैंड चेस टूर, 2025 की शतरंज प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप (Sinquefield Cup), 2025 सेंट लुईस, मिसौरी, यू.एस.ए. में संपन्न हुई।
- इस शतरंज प्रतियोगिता का खिताब अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जीत लिया है।
- भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रगानंनधा रमेशबाबू और अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
- सिंकफील्ड कप में उपविजेता रहे प्रगानंनधा रमेशबाबू ने ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में जगह बनाई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.chess.com/news/view/wesley-so-wins-2025-sinquefield-cup