साहित्य शिरोमणि सम्मान

प्रश्न- हाल ही में उ.प्र. के मुख्यमंत्री ने दो प्रख्यात साहित्यकारों को आजीवन साहित्य सेवा के लिए साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया। इन साहित्यकारों के नाम नीचे दिए गए कूटों में से चुनकर बताइए-
(i) डॉ. गोपालदास नीरज
(ii) डॉ. उदय प्रताप सिंह
(iii) ए.के. माथुर
(iv) वेंकट चंगावली
विकल्प
(a) केवल (i) व (ii)
(b) केवल (ii) व (iii)
(c) केवल (iii) व (iv)
(d) केवल (i) व (iv)
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल, 2015 को लखनऊ में उ.प्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो प्रख्यात साहित्यकारों-डॉ.गोपालदास नीरज और डॉ. उदय प्रताप सिंह को आजीवन साहित्य सेवा के लिए साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान करने की घोषणा की।
  • ध्यातव्य है कि इस सम्मान के तहत 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि इन दोनों साहित्यकारों को प्रदान की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा डॉ.गोपाल दास नीरज द्वारा रचित गीतों के संकलन‘गीत श्री’ के विमोचन के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर की।
  • इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. नीरज को ‘राष्ट्र रत्न सितार-ए-हिन्द’की उपाधि से विभूषित किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bhaskar.com/news/UP-LUCK-gopaldas-neeraj-and-uday-pratap-will-get-lifetime-achievement-award-4958891-PHO.html
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=1849
http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/lucknow-news/articlel-story-248-14-476288.html