साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार‚ 2021

Yuva Puraskar - 2021

प्रश्न-30दिसंबर‚ 2021को साहित्य अकादमी ने 22 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की। इसमें किसे हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) दृष्टि सोनी
(b) हिमांशु वाजपेयी
(c) अमित मिश्र
(d) अभिजीत बोरा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर‚ 2021 को साहित्य अकादमी राष्ट्रीय साहित्य संस्थान ने 22 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की।
  • इसमें कविता संग्रह की 9 पुस्तकों‚लघु कहानी की 6 पुस्तकों‚ उपन्यास की 5 पुस्तकों‚ निबंध-संग्रह तथा नाटक की एक-एक पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया है।
  • 22 भाषाओं के प्रतिनिधि प्रतिष्ठित सदस्यों की चयन समिति द्वारा अनुशंसित इन पुरस्कारों के लिए साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में साहित्य अकादमी के कार्यकारी मंडल ने स्वीकृति प्रदान की।
  • कविता विघा में जिन रचनाकारों को उनकी कृतियों के लिए चुना गया हैं‚ वे इस प्रकार हैं- गौरब चक्रवर्ती (बांग्ला) गौतम दैमरी (बोडो)‚ अरुण आकाश देव (डोगरी)‚ एच. लक्ष्मी नारायण स्वामी (कन्नड़) श्रद्धा गरड (कोंकणी)‚ अमित मिश्र (मैथिली)‚ लेनिन खुमांचा (मणिपुरी)‚ थागुला गोपाल (तेलुगु) तथा उमर फरहत (उर्दू)।
  • लघु कहानी-विधा में जिन कहानीकारों को पुरस्कार हेतु चयन किया गया है‚ उनमें शामिल हैं- अभिजीत बोरा (असमिया)‚ हिमांशु वाजपेयी (हिंदी)‚ राजी ताहिर भगत (कश्मीरी)‚ महेश दहल (नेपाली) देवव्रत दास (ओडिया) श्वेतापद्मा सतपथी (संस्कृत)।
  • निबंध-विधा में पुरस्कृत कथाकार हैं- वीर देविंदर सिंह (पंजाबी)।
  • उपन्यास-विधा में पुरस्कृत कथाकार हैं- मेघा मजूमदार (अंग्रेजी)‚ दृष्टि सोनी (गुजराती)‚ मोबिन मोहन (मलयालम) प्रणव सखादेव (मराठी) तथा कुना हांसदा (संथाली)।
  • नाटक-विधा में पुरस्कृत कथाकार हैं- राकेश शेवाणी (सिंधी)।
  • तमिल भाषा में पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।
  • इस वर्ष राजस्थानी में पुरस्कार घोषित नहीं किया जाएगा।
  • लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के हिमांशु वाजपेयी के कहानी-संग्रह ‘किस्सा किस्सा लखनउवा लखनऊ के अवामी किस्से’ के लिए हिंदी का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • मेघा मजूमदार के उपन्यास ‘ए बर्निंग’ के लिए अंग्रेजी भाषा का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार किसी लेखक‚ जिसकी उम्र पुरस्कार वर्ष में 1जनवरी को 35 वर्ष से कम हों’ उसकी प्रकाशित पुस्तक पर दिए जाते हैं। पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक‚ तथा 50000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/Pressrelease_YP-2021.pdf