साहित्य अकादमी पुरस्कार‚ 2021

Sahitya Akademi Main Award-2021

प्रश्न- 30 दिसंबर‚ 2021 को साहित्य अकादमी ने 20 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। किसे हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) दया प्रकाश सिन्हा
(b) नमिता गोखले
(c) राज राही
(d) मीठेश निर्मोही
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर‚2021 को साहित्य अकादमी राष्ट्रीय साहित्य संस्थान ने 20भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की।
  • 20 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में सात कविता-संग्रह‚ पांच लघु कहानी-संग्रह‚ दो उपन्यास‚ दो नाटक‚ एक जीवन-चरित्र‚ एक आत्मकथा‚ एक महाकाव्य तथा एक आलोचना की पुस्तकें शामिल हैं।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि हैं- मोदाय गाहाय (बोडो)‚ संजीव वेरेंकर (कोंकणी)‚ हृषिकेश मल्लिक (ओड़िया)‚ मीठेश निर्मोही (राजस्थानी)‚ विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र‚ ‘विनय’ (संस्कृत)‚ अर्जुन चावला (सिंधी)‚ गोरति वेंकन्ना (तेलुगु)।
  • लघु कहानी-संग्रहों के लिए पुरस्कृत कहानीकार हैं- राज राही (डोगरी) किरण गुरव (मराठी) खालिद हुसैन (पंजाबी)‚ निरंजन हंसदा (संथाली)‚ अंबई (तमिल)।
  • उपन्यास हेतु पुरस्कृत उपन्यासकार हैं- अनुराधा शर्मा पुजारी (असमिया)‚ नमिता गोखले (अंग्रेजी)।
  • नाटक के लिए पुरस्कृत नाटककार हैं- ब्रत्य बसु (बांग्ला)‚ दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)।
  • जीवन-चरित्र के लिए डी.एस.नागभूषण (कन्नड़) को‚ महाकाव्य के लिए छविलाल उपाध्याय (नेपाली)‚ आत्मकथा के लिए जॉर्ज ओनाक्कूर (मलयालम) तथा आलोचना के लिए वली मोहम्मद असीर किश्तवारी (कश्मीरी) को पुरस्कृत किया गया है।
  • गुजराती‚ मैथिली‚ मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे।
  • यह पुरस्कार 1जनवरी‚ 2015से 31 दिसंबर‚ 2019 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है।
  • दया प्रकाश सिन्हा के नाटक ‘सम्राट अशोक’ के लिए उन्हें हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • नमिता गोखले के उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए उन्हें अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र ‘विनय’ के कविता-संग्रह ‘सृजति शंखनादं किल’ के लिए उन्हें संस्कृत भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत एक उत्कीर्ण ताम्रफलक‚ शॉल और 1लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • इन पुरस्कारों को साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में अनुमोदित किया गया।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards21.pdf