बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’-2022

प्रश्न- 25 फरवरी से 4 मार्च,2022 के मध्य बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’-2022 कहा आयोजित होगा?
(a) पोर्टब्लेयर
(b) विशाखापत्तनम
(c) कोचीन
(d) कांकला
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 फरवरी से 4 मार्च. 2022 के मध्य बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’-2022 विशाखापत्तनम में आयोजित होगा।
  • मिलन-2022 के 11वें संस्करण का विषय ‘सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग’ हैं।
  • इसमें एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी, विषय वस्तु विशेषज्ञता का आदान-प्रदान, पनडुब्बी बचाव क्षमता का प्रदर्शन, आत्म निर्भर भारत को प्रदर्शित करने वाला समुद्री एक्सपो, सिटी परेड, खेल गतिविधियां, सामाजिक सांस्कृतिक और पेशेवर बातचीत और साभ ही समुद्र में अभ्यास शामिल हैं।
  • जिन देशों को भागीदारी के लिए निमंत्रण दिया गया है उनमें रुस, यूएसए, यू.के., आस्ट्रेलिया, इस्राइल, ईरान, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, बाग्लादेश, ब्राजील, यूएई आदि शामिल हैं।
  • यह अभ्यास पहली बार वर्ष 1995 में हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/defence/indian-navys-multilateral-milan-exercise-to-take-place-next-month-46-navies-expected-to-participate/2396975/