साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2021

प्रश्न-30 दिसंबर‚ 2021 को साहित्य अकादमी ने 22 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की। इसमें किसे हिंदी भाषा के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) अनीता वच्छरजनी
(b) देवेंद्र मेवाड़ी
(c) अनमोल झा
(d) रघुनाथ पलेरी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर‚ 2021 को साहित्य अकादमी ने 22 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की।
  • इसमें उपन्यास की 7 पुस्तकों लघु कहानी की 4 पुस्तकों‚ कविता-संग्रह की 6 पुस्तकों‚ पुस्तकों‚ लोक कथा की 1 पुस्तक तथा जीवनी की 1 पुस्तक को पुरस्कृत किया गया है।
  • उपन्यास विधा में पुरस्कृत उपन्यासकार हैं-मृणाल चंद्र कलिता (असमिया)‚ नरसिंह देव जम्वाल (डोगरी)‚ बासु बेविनागिडा (कन्नड)‚ सुमेधा कामत देसाई (कोंकणी)‚ रघुनाथ पलेरी (मलयालम)‚ संजय वाघ (मराठी) तथा कीर्ति शर्मा (राजस्थानी)।
  • लघु कहानी विधा में पुरस्कृत कहानीकार हैं-सुनिर्मल चक्रवर्ती (बांग्ला)‚ मजीद मजाजी (कश्मीरी)‚ आशा अग्रवाल (संस्कृत) तथा मु. मुरूगेश (तमिल)।
  • नाटक विधा में पुरस्कृत नाटककार है-देवेंद्र मेवाड़ी (हिंदी)‚ निंगोमबम जदुमणि सिंह (मणिपुरी) तथा देवराजू महाराजू (तेलुगु)।
  • कविता विधा में पुरस्कृत कवि हैं-अनमोल झा (मैथिली)‚ सुदर्शन अम्बटे (नेपाली)‚ दिगराज ब्रह्म (ओडिशा)‚ सोवा हंसदा (संथाली)‚ किशन खुबचंदानी ‘रजयाल’ (सिंधी) तथा कौसर सिद्दिकी (उर्दू)।
  • लोक कथा विधा में पुरस्कृत रचनाकार हैं-रत्नेश्वर नर्जरी (बोडो)।
  • जीवनी विधा में पुरस्कृत रचनाकार हैं-अनीता बच्छरजनी (अंग्रेजी)।
  • देवेंद्र मेवाड़ी को उनके नाटक-संग्रह ‘नाटक-नाटक में विज्ञान’ के लिए हिंदी के साहित्य अकादमी बाल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अनीता वच्छरजनी को उनके जीवनी- कृति ‘अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पेंटब्रुश’ के लिए अंग्रेजी के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • आशा अग्रवाल को उनके लघु कहानी-संग्रह ‘कथा माधुरी’ के लिए संस्कृत के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • कौसर सिद्दिकी को उनके कविता-संग्रह ‘चराग फूलों के’ के लिए उर्दू के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • गुजराती और पंजाबी भाषा में इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिए जा रहे हैं।
  • पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं‚ जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम 5 वर्षों में (अर्थात 1 जनवरी‚ 2015 से 31 दिसंबर‚ 2019 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।
  • पुरस्कार के तहत विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000/-रु. की राशि प्रदान की जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/books/features/sahitya-akademi-awards-yuva-puraskar-and-bal-sahitya-puraskar-2021-announced/articleshow/88596074.cms