सासाकावा पुरस्कार-2025

प्रश्न – जून, 2025 में किस भारतीय को सासाकावा पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया ?
(a) डॉ. मृत्युंजय महापात्र (b) डॉ. दीप्ति ठाकुर
(c) डॉ. दिनेश सिंह (d) डॉ. राजीव पाठक
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जून, 2025 में संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) द्वारा सासाकावा पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया
  • पुरस्कार विजेताओं में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डॉ. मृत्युंजय महापात्रा और इंडोनेशियाई आपदा विशेषज्ञ संघ के डॉ. हरकुंती राहायु(दोनों व्यक्तिगत श्रेणी में) और आपदा के लिए नागरिक समाज संगठनों का वैश्विक नेटवर्क (GNDR), (संगठनात्मक श्रेणी में) शामिल हैं
  • डॉ. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उष्णकटिबंधीय चक्रवात पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणालियों में अपने असाधारण योगदान के लिए “भारत के चक्रवात पुरुष” के रूप में लोकप्रिय हैं।
  • उन्होंने उन्नत पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से भारत की आपदा तैयारियों को बेहतर बनाने और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से होने वाली हताहतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • निप्पॉन फाउंडेशन के सहयोग से वर्ष 1986 में स्थापित, संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
  • यह उन व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करता है जिन्होंने आपदा-प्रतिरोधी समुदायों के निर्माण में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://globalplatform.undrr.org/news/recognizing-inspirational-innovation-improves-resilience-most-vulnerable-2025-sasakawa-award