सार्वजनिक डेटा पोर्टल ‘तथ्यकोश.इन’लॉन्च

प्रश्न – अगस्त, 2026 में लॉन्च किए गए सार्वजनिक डेटा पोर्टल‘तथ्यकोश.इन (Tathyakosh.in)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत से संबंधित सार्वजनिक डेटासेट के लिए एक ओपन कैटलॉग के रूप में कार्य करता है।
  2. यह प्लेटफॉर्म विभिन्न सरकारी, शोध तथा संस्थागत स्रोतों में उपलब्ध डेटा को एक ही मंच पर खोजने की सुविधा प्रदान करता है।
  3. इस पोर्टल पर उपलब्ध डेटासेट का स्वामित्व तथ्यकोश के पास होता है और डेटा उसी के सर्वर से डाउनलोड किया जाता है।
  4. यह उपयोगकर्ताओं को विभिन्न स्रोतों से प्राप्त डेटा की गुणवत्ता की तुलना करने तथा संबंधित मूल स्रोत तक पहुंचने में सहायता करता है।
  5. इसके अंतर्गत डेटा को भूगोल, समयावधि, प्रारूप और एक्सेस प्रकार जैसे मानकों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1, 2 और 4
    (b) केवल 1, 2, 4 और 5
    (c) केवल 2, 3 और 5
    (d) 1, 2, 3, 4 और 5
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 अगस्त, 2026 को कर्नाटक सरकार ने बंगलुरु में ‘तथ्यकोश.इन’ (Tathyakosh.in) नामक सार्वजनिक डेटा पोर्टल लॉन्च किया।
  • इसे कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियंक खरगे ने लॉन्च किया।
  • यह प्लेटफॉर्म भारत में विभिन्न सरकारी, शोध एवं संस्थागत स्रोतों में बिखरे सार्वजनिक डेटा को एक स्थान पर खोजने और उसकी उपयोगिता का आकलन करने की सुविधा देता है।
  • तथ्यकोश की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह भारत से संबंधित डेटासेट का एक ओपन कैटलॉग है, जिसमें जनगणना, कृषि, सार्वजनिक स्वास्थ्य, जलवायु और शासन जैसे क्षेत्रों के डेटा को खोजा जा सकता है।
  • उपयोगकर्ता विभिन्न स्रोतों के डेटा की गुणवत्ता की तुलना कर मूल स्रोत से सीधे डेटा प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर 15 लाख से अधिक डेटासेट, (Datasets) 458 स्रोतों और 16 प्रमुख क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
  • इसमें डेटा को भूगोल, समयावधि, प्रारूप और एक्सेस प्रकार जैसे मानकों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है।
  • यह प्लेटफॉर्म स्वयं डेटा का स्वामित्व नहीं लेता, बल्कि उपयोगकर्ताओं को मूल स्रोत तक पहुंचाता है।
  • इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, डेवलपर्स और नीति-निर्माताओं के लिए विश्वसनीय डेटा की खोज आसान करना तथा एआई, अनुसंधान और डेटा-आधारित नवाचार को बढ़ावा देना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://analyticsindiamag.com/ai-news/karnataka-launches-tathyakosh-to-make-15-million-public-datasets-easier-to-find