प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 8 जुलाई, 2026 को सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज (CSIR-NAL), बेंगलुरु ने सारस Mk-II के डिजाइन चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
- सारस Mk-II भारत का स्वदेशी 19-सीटर हल्का परिवहन विमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जुलाई, 2026 को सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज (CSIR-NAL), बेंगलुरु ने स्वदेशी सारस Mk-II के डिजाइन चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
- सारस Mk-II भारत का स्वदेशी 19-सीटर हल्का परिवहन विमान है। यह 19 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है।
- इसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क (Regional Connectivity) को बढ़ाना और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करना है।
- यह ट्विन-टर्बोप्रॉप (Twin Turboprop) विमान है।
- इसे कम दूरी की उड़ानों और छोटे रनवे वाले हवाई अड्डों के लिए डिजाइन किया गया है।
- दूरदराज के क्षेत्रों तक हवाई सेवाएँ पहुँचाने में सहायक होगा।
- सारस Mk-II में आधुनिक विमानन तकनीकों का उपयोग किया गया है।
- इसमें प्रेसराइज्ड केबिन (Pressurized Cabin) दिया गया है तथा विमान में डिजिटल एवियोनिक्स (Digital Avionics) प्रणाली लगी है।
- इसमें ग्लास कॉकपिट (Glass Cockpit) की सुविधा है, साथ ही विमान ऑटोपायलट (Autopilot) प्रणाली से लैस है।
- इसमें कमांड-बाय-वायर (Command-by-Wire) फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम का उपयोग भी किया गया है।
- ये सभी तकनीकें विमान को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और संचालन में सक्षम बनाती हैं।
- आधुनिक कॉकपिट और उन्नत फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के कारण यह नई पीढ़ी के हल्के परिवहन विमानों की श्रेणी में शामिल है।
- डिजाइन चरण पूरा होने के बाद CSIR-NAL अब प्रोटोटाइप निर्माण पर काम करेगा।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) धातु के प्रमुख पुर्जों के निर्माण में सहयोग कर रही है। उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य औद्योगिक साझेदारों को भी परियोजना से जोड़ा जाएगा।
- इसका उद्देश्य भविष्य में विमान का व्यावसायिक निर्माण तेजी से शुरू करना है।
- सारस MK-11 पहली परीक्षण उड़ान का लक्ष्य दिसंबर 2027 रखा गया है।
- सफल परीक्षण के बाद इसका उपयोग क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन में किया जाएगा साथ ही इसका उपयोग रक्षा क्षेत्र में भी किया जा सकेगा। यह विमान नागरिक और सैन्य, दोनों क्षेत्रों के लिए उपयोगी होगा।
- CSIR का पूरा नाम काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (Council of Scientific and Industrial Research ) जबकि NAL नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज (National Aerospace Laboratories) है।
- ध्यातव्य है कि बेंगलुरु, सीएसआईआर-एनएएल का मुख्यालय होने के साथ भारत का प्रमुख एयरोस्पेस (विमानन एवं अंतरिक्ष) केंद्र भी है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…